MI vs KKR : जीता हुआ मैच हारने के बाद शाहरुख खान ने ट्वीट कर जताई निराशा, फैन्स से मांगी माफी
By: Ankur Wed, 14 Apr 2021 12:06:47
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रन से हरा दिया। KKR टीम के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने मैच में सिर्फ 2 ओवर किए और मुंबई की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। जिसके चलते मुंबई एक बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। लेकिन मुंबई की गेंदबाजी के दौरान अंतिम पांच ओवर में पासा ही पलट गया और मुंबई की टीम ने 152 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और 10 रन से बाजी अपने नाम की।
Disappointing performance. to say the least @KKRiders apologies to all the fans!
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 13, 2021
यह इस टूर्नामेंट में KKR की पहली हार है जबकि मुंबई की पहली जीत। हाथ आया मैच गंवाने के बाद, KKR के को-ओनर शाहरुख खान ने ट्वीट कर निराशा जताई।
शाहरुख ने लिखा, "कोलकाता नाइट राइडर्स का निराश करने वाला प्रदर्शन। सभी फैन्स से माफी!"
आखिरी दो ओवरों का रोमांच
कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी 2 ओवरों में 19 रनों की जरूरी थी। 19वां ओवर करने आए मुंबई के प्रमुख गेंदबाज बुमराह ने सटीक बोलिंग की और महज 4 रन ही दिए। इस तरह आखिरी ओवर में केकेआर को 15 रनों की जरूरत थी। 20वां ओवर करने आए ट्रेंट बोल्ट। पहली गेंद पर रसल ने सिंगल चुराया। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक एक रन ले सके। तीसरी गेंद पर बोल्ट ने रसल को कॉट ऐंड बोल्ड कर दिया। फिर चौथी गेंद पर पैट कमिंस को बोल्ड करते हुए केकेआर का खेल खत्म कर दिया। 5वीं गेंद पर भज्जी ने दो रन बनाए।
ये भी पढ़े :
# IPL 2021 : सात साल बाद जब रोहित शर्मा ने की बोलिंग तो डगमगा गए उनके पैर, देखें VIDEO
# IPL 2021 : कोलकाता ने हारा जीता हुआ मैच, सहवाग ने विडियो में मुंबई को बनाया Undertaker
# IPL 2021 : राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुए बेन स्टोक्स
# MI vs KKR : मुंबई ने पाई टूर्नामेंट की पहली जीत, खराब हुई शुरुआत और फिर बदला खेल का मंजर